पड़ोसी देशों का सम्मान करते हैं लेकिन. गर्ल्स स्कूल अटैक पर बोले ईरानी राजदूत. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में शनिवार यानि 14 मार्च को भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने एक मिसाइल हमले को लेकर गंभीर दावा किया. उन्होंने कहा कि एक टॉमहॉक मिसाइल हमले में दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर स्थित एक गर्ल्स प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं की मौत हुई.