दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की उड़ान में 11 अक्टूबर को उस समय हलचल मच गई, जब एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने लगा. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया. विमान ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की. इसके बाद यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई. एयरलाइन ने असुविधा के लिए खेद जताया.