भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को यूएई ने बहादुरी के लिए प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा है. फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान सह-पायलट के हमले में घायल होने के बावजूद उन्होंने विमान को सुरक्षित उतारने में अहम भूमिका निभाई. सम्मान समारोह में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने उन्हें गले लगाया और ठीक होने के बाद लड़ने का प्रशिक्षण देने की बात कही. इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.