अरब सागर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसियों ने एक संदिग्ध ईरानी नाव को रोककर करीब 526 किलो मादक पदार्थ बरामद किए हैं. जब्त खेप में हेरोइन और मेथामफेटामाइन शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इसकी कीमत 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.