देश के कई हिस्सों में 21 अगस्त को मानसून सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने मध्य, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अनुमान है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी है. दिल्ली एनसीआर में 24 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ने की आशंका है.