हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में शाहरुख खान 10,000 करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बने हैं. हालांकि, उनकी संपत्ति पिछले साल के मुकाबले 2,490 करोड़ रुपये कम आंकी गई है. अमिताभ बच्चन 4,000 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर हैं. सलमान खान 3,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहली बार सूची में शामिल हुए, जबकि ऋतिक रोशन 2,500 करोड़ रुपये के साथ चौथे स्थान पर हैं.