अमेरिका ईरान युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर दुनिया में सबसे बड़ा कन्फ्यूजन पैदा हो गया है. एक तरफ ईरान है जिसका कहना है कि स्ट्रेट के अंदर उसका नियंत्रण है..वहां से गुजरने वाले हर जहाज की आवाजाही पर सख्ती कर दी है... वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने स्ट्रेट के बाहर यानी गल्फ ऑफ ओमान में अपनी नौसैनिक की मौजूदगी बढ़ा दी है और ईरानी बंदरगाहों पर दबाव बढ़ा दिया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर दोनों तरफ सैन्य नियंत्रण है तो आखिर सैकड़ों कॉमर्शियल जहाज बाहर निकलेंगे कैसे?