देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है. उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और जलभराव जैसे हालात बने हैं. उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत और 17 लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं कई जिलों में मकान, फसलें, सड़कें और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है. अन्य राज्यों में भी नदियां उफान पर हैं.