उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक फैज जियो कंपनी के करीब 80 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गया. टावर के सबसे ऊपर पहुंचकर उसने पत्नी को वापस बुलाने की जिद शुरू कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. काफी देर तक समझाने के बाद फैज नीचे उतरने को तैयार हुआ और उसे सुरक्षित टावर से उतार लिया गया.