यूपी के हापुड़ के बृजघाट में पति के प्रेमिका से मिलने पहुंचने के आरोप ने सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया. पत्नी अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंची और पति को बाजार में पकड़ लिया. आरोप है कि वह प्रेमिका के लिए छोले-भटूरे लेकर जा रहा था. विवाद बढ़ने पर पति की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया. बाद में मामला पुलिस चौकी पहुंचा, जहां दोनों पक्षों की सहमति से विवाद सुलझा लिया गया.