गुजरात के अमरेली जिले के एक गांव में शेरनी अपने तीन शावकों के साथ आबादी वाले इलाके में पहुंच गई. गांव की गलियों में घूमते शेरों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वन विभाग के अनुसार, गिर क्षेत्र में शेरों की बढ़ती संख्या और बारिश के मौसम में बदलती परिस्थितियों के कारण ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.