ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कार सड़क पार कर रहे लड़के को टक्कर मारती दिख रही है. पुलिस के मुताबिक, मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार भी कब्जे में ली गई है.