तेलंगाना के मंचेरियल जिले में एक घर के आंगन में करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई. सुबह परिवार की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी, आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए. बारिश के मौसम में वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है.