गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में तेज बारिश के दौरान सड़क अचानक धंस गई, जिससे एक कार और स्कूटी गहरे गड्ढे में जा गिरी. घटना निर्माण कार्य वाले स्थान पर हुई, जहां पहले से मिट्टी कमजोर थी. हादसे से अफरा-तफरी मच गई और बाद में क्रेन की मदद से वाहन बाहर निकाले गए.