Gen Z यानी नई युवा पीढ़ी सफलता के पुराने तरीकों को बदल रही है. अब अच्छी नौकरी के लिए बड़े शहर में रहना या महंगे कॉलेज में पढ़ना ही जरूरी नहीं माना जा रहा. घर से काम, छोटे शहरों में रहना, पढ़ाई के साथ अतिरिक्त कमाई और छोटी रकम से निवेश जैसे विकल्प युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं. जेन जी खर्च बचाने, आर्थिक स्वतंत्रता पाने और अपनी पसंद से जिंदगी जीने के नए रास्ते तलाश रही है.