उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे के बशीरतगंज क्षेत्र में करीब दो फीट तक जलभराव हो गया। एंट्री प्वाइंट, सर्विस रोड और टोल प्लाजा पानी में डूब गए। कई बाइक पानी में फंस गईं और टोल बूथ के अंदर भी पानी पहुंच गया।