UP के वाराणसी में 12वीं पास युवक फर्जी दरोगा बनकर पुलिस, नगर निगम और कचहरी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपये ठगता रहा. पुलिस ने आरोपी को नकली वर्दी, आईडी कार्ड और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और ये भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं.