ईपीएफओ में होने वाले बदलाव कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आ सकते हैं. पेंशन बढ़ोतरी से लेकर पीएफ निकासी को आसान बनाने तक कई अहम फैसलों पर विचार हो रहा है. बंद पड़े खातों को फिर से चालू करने और डिजिटल सुविधाओं को बढ़ाने से लाखों कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा. आने वाले समय में ये बदलाव वित्तीय सुरक्षा और सुविधा दोनों को मजबूत करेंगे.