ईपीएफ खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी मिलने के बाद अब खातों में ब्याज राशि जमा होने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. लाखों कर्मचारी अपने पीएफ खाते में ब्याज क्रेडिट होने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में बैलेंस और पासबुक की नियमित जांच जरूरी हो गई है, ताकि खाते से जुड़ी हर अपडेट समय पर मिल सके.