EPFO ने PF ट्रांसफर प्रक्रिया आसान कर दी है. अब आधार से लिंक UAN होने पर नौकरी बदलते ही PF अमाउंट स्वतः नए खाते में ट्रांसफर होगा. अलग से ट्रांसफर रिक्वेस्ट देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. EPFO ने इसके साथ तेज क्लेम प्रोसेसिंग, बेहतर भुगतान प्रणाली और किसी भी EPFO कार्यालय से सेवाएं लेने जैसी कई नई सुविधाएं भी शुरू की हैं.