SIR को लेकर चुनाव आयोग के भीतर मतभेद की रिपोर्ट सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने दस महीनों में कम से कम 14 बार आयोग के फैसलों और आदेशों पर आपत्ति दर्ज की. वहीं आयोग के सूत्रों ने इन आपत्तियों को औपचारिक असहमति मानने से इनकार किया और कहा कि सभी फैसले तीनों आयुक्तों की मंजूरी से हुए हैं.