गुजरात के सूरत के पांडेसरा में एक बुजुर्ग दंपति ने 12 दुकानों की बार-बार सीलिंग और कथित प्रशासनिक प्रताड़ना से परेशान होकर कलेक्टर से इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है. दंपति का कहना है कि वे मानसिक और आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुके हैं. मामले पर संबंधित अधिकारियों की विस्तृत प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है.