अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का हवाला देते हुए अमेरिका में हर मतदाता के लिए फोटो आईडी अनिवार्य करने की मांग की। ट्रंप ने भारत के चुनावों में फोटो पहचान दस्तावेज की अनिवार्यता और बेहद कम पोस्टल वोटिंग का जिक्र करते हुए SAVE अमेरिका एक्ट के समर्थन में तर्क दिया।