दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत करीब 33 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं. इनमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर जैसे नाम शामिल हैं. चुनाव अधिकारियों के मुताबिक नोटिस मिलना अपने आप नाम कटने का मतलब नहीं है. वहीं सोनिया गांधी के मतदाता सूची मामले में अदालत ने जांच की संभावना खोली है. अंतिम सूची चार नवंबर को आएगी.