मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. रविवार और सोमवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं बिहार, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. केरल के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन सतर्क है.