दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है. तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए आंधी और गरज-चमक की संभावना जताई है. कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. हालांकि विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में फिर से तेज गर्मी और लू का असर लौट सकता है.