दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. मौसम विभाग ने दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने और कई जगह बारिश की संभावना जताई है. सोमवार को भी बारिश जारी रहने का अनुमान है.