दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या देखने को मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों और 29 जुलाई को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.