दिवाली से पहले दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई है. 3 नवंबर को AQI 350 दर्ज हुआ, जो 287 दिनों में सबसे खराब है. जहांगीरपुरी में प्रदूषण का स्तर 462 तक पहुंच गया. हालात देखते हुए दिल्ली में GRAP-2 लागू किया गया है. डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के मुताबिक, दिल्ली की हवा में पराली जलाने का योगदान 15.3 फीसदी और वाहनों का 15.8 फीसदी रहा.