बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अक्टूबर की सुबह से दोपहर के बीच इसके बापटला और विशाखापट्टनम के बीच टकराने का अनुमान है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 135 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. आंध्र प्रदेश में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि ओडिशा में स्कूल बंद और रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं.