यूपी के सहारनपुर की मां शाकंभरी कान्हा गौशाला में गोबर से तिरंगा बैज और राखियां तैयार की जा रही हैं. ₹10 के इन उत्पादों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश है. बैज बायोडिग्रेडेबल हैं, जबकि राखियों में तुलसी के बीज डाले गए हैं. इस बार 5 हजार उत्पाद बनाने का लक्ष्य है.