नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने संसद में विरोध प्रदर्शन किया. सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे और सरकार से छात्रों के मुद्दों पर जवाब देने की मांग की. विपक्ष का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए.