राजस्थान के एक गांव में अजीब घटना सामने आई, जहां चूहों के लिए लगाए गए पिंजरे में जहरीला सांप फंस गया. रात के समय इस दृश्य ने पूरे परिवार को डरा दिया और आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए. बाद में सूचना मिलने पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला.