गुजरात के वडोदरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाते समय कार में जोरदार धमाका हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई और पास खड़ी दो अन्य कारों को भी नुकसान पहुंचा. गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था. शुरुआती जांच में सीएनजी किट में रिसाव या सिलेंडर वाल्व की खराबी की आशंका जताई जा रही है.