OpenAI ने ChatGPT में नया हेल्थ फीचर लॉन्च किया है. अब यूजर मेडिकल रिपोर्ट, लैब टेस्ट और Apple Health डेटा को AI की मदद से आसान भाषा में समझ सकेंगे. कंपनी ने साफ किया कि ये फीचर डॉक्टर का विकल्प नहीं है. कंपनी का कहना है कि हेल्थ डेटा को अलग सुरक्षा के साथ रखा जाएगा और इसका इस्तेमाल AI मॉडल को ट्रेन करने या विज्ञापनों के लिए नहीं किया जाएगा.