UP के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 333.65 करोड़ रुपये के टोल एग्रीमेंट पर सिर्फ 100 रुपये के स्टाम्प पेपर के इस्तेमाल का मामला सामने आया है. जांच के बाद 13.34 करोड़ रुपये की कथित स्टाम्प चोरी का केस दर्ज कर वसूली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. विभाग का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और अगर जांच में किसी व्यक्ति या अधिकारी की जिम्मेदारी सामने आती है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.