उत्तराखंड के चकराता ब्लॉक के उंदावा गांव में सड़क सुविधा न होने के कारण दुल्हन शर्मिला को बारात के साथ करीब 8 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। दुर्गम रास्ते और गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त निकलने की चिंता के चलते वह रास्ते में दौड़ती भी नजर आईं।