नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान अलग अंदाज देखने को मिला. विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री एक साथ बस में सवार होकर भारत मंडपम के लिए रवाना हुए. यहां सभी नेता ब्रिक्स गाला डिनर में शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस खास सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. बस में नेताओं का साथ सफर करना सम्मेलन के बीच एक दिलचस्प तस्वीर बन गया है.