पश्चिम बंगाल में ब्रेड की कीमत बढ़ गई है. बेकर्स एसोसिएशन ने एक पाउंड ब्रेड का दाम ₹32 से बढ़ाकर ₹36 कर दिया है. नई कीमत 17 अगस्त से लागू है। आटा, चीनी और पैकेजिंग लागत बढ़ने को कीमत बढ़ोतरी की वजह बताया गया है. हालांकि, अलग-अलग क्षेत्रों में ब्रेड के वजन और आकार में अंतर होने के कारण कीमतें भी अलग हो सकती हैं