यूपी के मेरठ में काली कार से कूदने की कोशिश करती महिला का वीडियो वायरल हुआ. लोगों ने इसे अपहरण समझा, लेकिन पुलिस जांच में मामला खाने में बाल निकलने पर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का निकला. पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की औपचारिक जांच जारी है. फिलहाल जांच में किसी अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है.