बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया है. वसुंधरा राजे और राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जबकि स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. पीयूष गोयल को कोषाध्यक्ष और रोहन गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिली है. नई टीम में अमित मालवीय को जगह नहीं मिली.