बिजनौर के करणपुर गांव में रात के समय बाइक सवार के पीछे गुलदार दौड़ता दिखाई दिया. राहगीरों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. गुलदार की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में डर का माहौल है. लोगों का कहना है कि खेतों और गांवों के आसपास लगातार गुलदार दिख रहे हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है.