बिहार के सारण में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी दियारा इलाकों में फैल गया है। इसी दौरान ग्रामीणों ने पानी में दो तेंदुओं को तैरते देखा। एक तेंदुआ तेज बहाव में तैरकर पेड़ तक पहुंचा और उस पर चढ़कर बैठ गया।