बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘पंचायत आजतक बिहार’ में सरकार के 150 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, उद्योग, बुनियादी ढांचे और बाढ़ समाधान पर सरकार की योजनाएं बताईं। बांकीपुर उपचुनाव में हार को स्वीकारते हुए आत्ममंथन की बात कही, वहीं भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस की चूक मानकर कार्रवाई का भरोसा दिया।