बिहार के दानापुर दियारा की मानस पंचायत में राहत राशन लेकर पहुंची सरकारी नाव के पास बाढ़ पीड़ितों की भीड़ जुट गई. लोग पानी में उतरकर राशन के पैकेट लेने लगे, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ने लगा. SDM के मुताबिक, कर्मचारियों ने सुरक्षा को देखते हुए मौके पर ही राशन बांट दिया.