चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी ने उनके आलोचकों को प्रदर्शन से जवाब दे दिया है. 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर होने के बाद उनका करियर लगभग खत्म माना जा रहा था. लेकिन 36 साल की उम्र में उन्होंने अपनी सबसे बड़ी ताकत स्विंग गेंदबाजी के दम पर वापसी की. आईपीएल में आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन और अनुभव ने उन्हें फिर राष्ट्रीय टीम का दावेदार बनाया.