बिहार के भागलपुर में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. शाहकुंड की सीओ हर्षा कोमल का वीडियो वायरल है, जिसमें वह ट्रैक्टर पर राहत सामग्री लेकर प्रभावित गांवों में पहुंचती दिख रही हैं. जलभराव के कारण कई इलाकों में सामान्य वाहनों की आवाजाही बंद है. प्रशासनिक टीम ट्रैक्टर से राहत पहुंचा रही है और प्रभावित परिवारों के बीच सामग्री बांटने के साथ स्थिति पर नजर रख रही है.