बेल्जियम से चली बायो पॉलीमर प्लांट की विशाल मशीन को 308 पहियों वाला महाबली ट्रक लखीमपुर ले जा रहा है. ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से सड़क मार्ग पर निकला यह ट्रक झारखंड और बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचा. चंदौली में रास्ता संकरा और ऊंचाई व चौड़ाई की बाधाओं के कारण ट्रक तीन दिनों से रुका है. जेसीबी से नया रास्ता बनाकर इसे आगे निकालने की तैयारी है.