गुजरात के आणंद में एक घर के बाथरूम में 7 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया. परिवार ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़कर तालाब में छोड़ दिया. वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं मगरमच्छ दिखाई दे तो उससे दूरी बनाए रखें, उसे पकड़ने या भगाने की कोशिश न करें और तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें.