उत्तर प्रदेश के बांदा में घरवालों की डांट से नाराज 17 साल की किशोरी घर छोड़कर चली गई. परिवार ने पुलिस को सूचना दी तो तलाश शुरू हुई. इसी बीच पता चला कि लड़की केन नदी किनारे लगे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई है. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक उसे समझाया. आखिरकार किशोरी सुरक्षित नीचे उतर आई. बाद में काउंसलिंग कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया.